पीजीईटी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तीन तक
रांची - पीजीईटी 2014 सत्र 2014-15 के तहत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम 2014 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तीन फरवरी तक होगा। प्रवेश परीक्षा 11 से 15 फरवरी के बीच होगी। परिणाम 28 फरवरी को जारी किया जाएगा। जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जारी कर दी है।