मनरेगाकर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
रांची - झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को हिनू स्थित कार्यालय में महामंत्री शराफत अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा आश्वासन देने के बाद भी मनरेगाकर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। अंसारी ने कहा कि 28 जनवरी को संघ का एक शिष्टमंडल ग्रामीण विकास मंत्री से मिलेगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो 29 जनवरी से राज्यभर के मनरेगा कर्मचारी आंदोलन करेंगे।