पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुरू हुई टिकटों की बिक्री

शुरू हुई टिकटों की बिक्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - २६ और २७ जनवरी को रांची राइनोज के मैचों के लिए गुरुवार से एस्ट्रोटर्फ सहित शहर में बनाए गए विभिन्न काउंटरों से टिकटों की बिक्री शुरू हुई। एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में बनाए गए काउंटर से टिकट खरीदने के लिए हॉकी प्रेमी दिन के १० बजे से पहुंचने लगे थे। लेकिन काउंटर बंद मिला और वे निराश होकर लौट गए। यहां मैच के टिकटों की बिक्री शाम चार बजे शुरू हुई। पहले दिन एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम से 200 टिकट बिके। साथ ही लोगों को यह भी पता नहीं चल रहा था कि टिकट कितने बजे से बिकने शुरू होंगे। रांची राइनोज के को-ऑनर विक्रम जैन ने बताया कि 26 जनवरी के मैच के टिकट पहले दिन ही महज एक घंटे में 90 फीसदी तक बिक गए। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को रांची और दिल्ली के बीच होने वाले मैच के टिकट शुक्रवार से बेचे जाएंगे। टिकट के दाम 150, 200 और 400 रुपए हैं।



देर शाम रांची राइनोज की खिलाडिय़ों ने किया प्रैक्टिस।

कॉफी टेबल बुक की लांचिंग के मौके पर नवजोद सिंह सिद्धू रांची राइनोज के खिलाडिय़ों के साथ।