- Hindi News
- सदस्यों ने उठाया बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा
सदस्यों ने उठाया बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा
रांची - श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा समिति के तत्वावधान में आचार्य सदानंद महाराज के शिष्यों ने निर्धन बालिका क पढ़ाई का जिम्मा लिया। अपर्णा कुमारी झा की नर्सिंग की पढ़ाई का जिम्मा समिति के सदस्यों ने लिया। रिम्स के नर्सिंग कॉलेज के बीएससी फस्ट में पढऩे वाली छात्रा की पढ़ाई के लिए पहली किस्त के रूप में २८ हजार रुपए का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में मनोज चौधरी, डूंगरमल अग्रवाल, जगदीश छावनिका, राजू अग्रवाल, जुगल किशोर जाजोदिया, विजय जालान, निर्मल जालान आदि उपस्थित थे।