पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. नेशनल हॉकर्स फेडरेशन की ईकाई रांची फुटपाथ दुकानदार हॉकर्स संघ की ओर से शुक्रवार को राजभवन के समक्ष धरना दिया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए फुटपाथ दुकानदारों ने केंद्र्र सरकार की ओर से फुटपाथ दुकानदारों की सुरक्षा के लिए बनाए गए विधेयक को राज्यसभा से पारित कराने की मांग की। संघ की ओर से एक ज्ञापन राजभवन में सौंपा गया। मौके पर संघ की महासचिव अनिता दास, अध्यक्ष दीपक सिंह सहित सैकड़ों फुटपाथ दुकानदार उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.