रांची - वित्त रहित इंटर कॉलेज और हाई स्कूलों के अनुदान की समीक्षा के लिए गठित कमेटी की बैठक शुक्रवार को शिक्षा विभाग में हुई। समिति के सदस्यों ने इंटर कॉलेजों और हाई स्कूलों को मिल रहे अनुदान की समीक्षा की। शीघ्र ही समिति अनुदान बढ़ाने संबंधी अपनी अनुशंसा विभाग से करेगी।