अब्दुर्र रज्जाक की जयंती मनाई गई
अब्दुर्र रज्जाक को कांग्रेस ने याद किया
रांची - प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में अब्दुर्र रज्जाक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सादगी के प्रतिक थे। कांग्रेस भवन में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में डॉ. शैलेश कुमार सिन्हा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अजय राय, संजय पांडेय, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, सुरेन राम आदि शामिल थे।