- Hindi News
- इश्यू बेस्ड फिल्म देख दर्शक कहेंगे ‘जय हो’
इश्यू बेस्ड फिल्म देख दर्शक कहेंगे ‘जय हो’
फिल्म रिव्यू : जय हो
निर्माता-निर्देशक : सोहैल खान
संगीत : साजिद-वाजिद
कलाकार : सलमान खान, तब्बू, डेजी शाह, डैनी, नादिरा आदि।
भास्कर संवाददाता - रांची
सलमान खान की यह फिल्म ‘जय हो’ इश्यू बेस्ड ((मुद्दों पर आधारित)) है, जिसमें आम आदमी की परेशानियों को दर्शाया गया है। ‘कोई थैंक्यू कहे, तो उससे कहो थैंक्यू न कहे, बल्कि तीन आदमी की मदद करे और उन तीनों से कहो वह भी तीन आदमी की मदद करे’। टीवी धारावाहिक की तरह ढाई घंटे की फिल्म कई हिस्सों में बंटी नजर आती हैं। जय ((सलमान)) आम आदमी है, जो अपनी मां ((नादिरा)), बहन ((तब्बू)) के साथ रहता है। राज्य का गृह मंत्री ((डैनी)) के अत्याचार को खत्म करने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करता। तब्बू के लिए अच्छा कमबैक था। डेजी शाह साधारण हैं। पर डैनी जमते हैं। मां की भूमिका में नादिरा बब्बर प्रभावित करती हैं। छोटी भूमिका में जेनेलिया ने कमाल का अभिनय
किया है।