पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास

युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - नामकुम के फतेहपुर गांव में रहनेवाले लक्खी राम मुंडा ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार घर में डांट मिलने से दुखी होकर ऐसा किया। दूसरी ओर जहर पीने से विवाहिता शबाना परवीन को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वह कमसांडी हजारीबाग की है। वहीं आग की चपेट में आकर झुलसी विवाहिता सरोज तिर्की को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वह दुर्गा मंदिर रातू रोड के पास रहती है। खाना बनाने के क्रम में वह आग से झुलस गई।