पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 4 को

पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 4 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. पहाड़ी मंदिर विकास समिति के तत्वाधान में चार फरवरी को पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के हेमेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार तीन फरवरी की दोपहर दो बजे से पहाड़ी बाबा का रूद्राभिषेक होगा। इसके बाद प्रसाद बंटेगा। चार फरवरी को सुबह 11 बजे से विशाल भंडारा होगा। उसी दिन दोपहर दो बजे शुभ तिलक का आगमन और तिलक चढ़ाने की रस्म होगी। सिंह ने बताया कि शाम 7.30 बजे से बाबा की आरती व प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने बताया कि बाबा के तिलकोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।