पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोरहाबादी मैदान में नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत

मोरहाबादी मैदान में नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. गणतंत्र दिवस पर रविवार को ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर विभिन्न विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों की आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता सुबह 9:30 बजे विधानसभा परिसर में झंडा फहराएंगे। प्रोजेक्ट भवन में गृह सचिव एनएन पांडेय और नेपाल हाउस में विकास आयुक्त सुधीर प्रसाद ध्वजारोहण करेंगे। उधर, प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट निर्धारित कर दिए हैं। बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।