पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफलता के लिए एकजुट होकर प्रयास करें : हेमंत

सफलता के लिए एकजुट होकर प्रयास करें : हेमंत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि गणतंत्र दिवस हम भारतीयों के लिए सम्मान का दिन है। इस अवसर पर हमें संविधान के सम्मान का संकल्प लेना है। राष्ट्र को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व देश का आदर्श नागरिक बनना भी होना चाहिए। कहा कि हमने कई लक्ष्यों को प्राप्त किया है। कई और लक्ष्यों तक पहुंचना है। हम इसमें सफल होंगे। इसके लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है।

वह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आर्यभट्ट सभागार में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।


अच्छे नागरिक बनने का संकल्प लें : कला संस्कृति व खेलकूद मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि गणतंत्र दिवस गर्व का दिन है। हमें अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए सुयोग्य नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए।

नृत्य व गीत का रहा जोर : कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के विभिन्न समूहों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जेबी तुबिद, केके खंडेलवाल, वंदना डाडेल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।



सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री गीताश्री उरांव व अन्य।