पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमीफाइनल में जीती रांची की टीम

सेमीफाइनल में जीती रांची की टीम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. जेएससीए ओवल स्टेडियम में शनिवार को रांची और पश्चिम सिंहभूम के बीच इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें रांची ने प सिहभूम ने ६२ रनों से हराया। कौशल सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने ४९.३ ओवर में 292 रन बनाए। रांची की ओर से कौशल ने सर्वाधिक 131 रन और इशांत किशन ने 66 रन और विलफ्रेड बेंग ने २५ रनों की पारी खेली। प. सिंहभूम के हिमांशु सिंह ने पांच और दीपक गुप्ता ने तीन विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी पश्चिम सिंहभूम की टीम महज 230 रन पर ऑल आउट हो गई। शाहरुख ने ६7 और दीपक ने 55 रन की पारी खेली। रांची की ओर से राहुल ने चार विकेट लिए। टीम की ओर से प्रणय विश्वकर्मा ने २१, दीपक ने ६० और मो शाहरुख ने नाबाद ६७ रन बनाए।