भोजपुरी दबंग ८० रन से जीता
रांची. भोजपुरी दबंग ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में वीर मराठा को ८० रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुरी दबंग की टीम ने २३० रन बनाए। टीम की ओर से मनोज तिवारी ने १६ रन, अजय शर्मा १७ रन, उदय तिवारी ने ९७ रन, प्रवेश लाल यादव ने ७७ रन, आदित्य ओझा ने १७ रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वीर मराठा की टीम १५० रनों पर ही ढेर हो गई।