पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण दिया, तैयार किए सैनिक

प्रशिक्षण दिया, तैयार किए सैनिक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची .

रविवार. २६ जनवरी, २०१४

पेशे से शिक्षक योगेंद्रनाथ यादव देश के लिए सैनिक तैयार करने में जुटे हैं।



कांडी((गढ़वा)). गरदाहा गांव में स्थित राजकीयकृत महंत श्री रामचंद्रपुरी उच्च विद्यालय में खेल शिक्षक योगेंद्रनाथ यादव ने युवाओं व किशोरों को नि:शुल्क शारीरिक शिक्षा का प्रशिक्षण देने का अभियान चला रखा है। कांडी-मझिआंव सड़क पर सतबहिनी मोड़ से आगे परती खेत में सुबह-शाम जवानों को कठिन परिश्रम करते हुए देखा जा सकता है। योगेंद्र की देखरेख में वे ऊंची कूद, लंबी कूद, बीम मारना और लंबी दौड़ का अभ्यास करते हैं। उनसे प्रशिक्षित सोनपुरवा, अधौरा, नवडिहवा, डेमा आदि गांवों के ३५-४० जवान आर्मी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, बिहार पुलिस, झारखंड पुलिस, जैप, बीएमपी में अच्छी

नौकरी पा चुके हैं।

यूनियन क्लब

एचबी रोड में स्थित यूनियन क्लब की स्थापना १८६४ में हुई थी। बायीं ओर की तस्वीर 1942 की है। आजादी के पहले यह रांची की गिनी-चुनी अच्छी इमारतों में एक थी। आज आधे भाग में बैंक बन गया है। आज भी यह सांस्कृतिक मेल-जोल का प्रमुख स्थल है।

हम एक हैं

अपने क्षुद्र स्वार्थ के लिए राजनीतिक दल और नेता देश को धर्म, भाषा और सीमा के आधार पर बांटने में लगे हैं। यह हमारे संवैधानिक कर्तव्य का सरासर उल्लंघन है। हमें तोडऩे के बदले जोडऩे का प्रयास करना चाहिए।

सभी लोगों में समरसता, समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करें, जो धर्म, भाषा के भेदभाव से परे हो।

हमारा कर्तव्य

गौरव का गणतंत्र