राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ की बैठक
रांची . राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ की बैठक शनिवार को मोरहाबादी में हुई। इसमें गृह रक्षा वाहिनी की लंबित मांगों को लेकर कैबिनेट में सरकार की ओर से 22 जनवरी को पारित नहीं करने की समीक्षा की गई। रक्षकों को पूर्ण विश्वास था कि सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी कर दी जाएगी। कई वरीय अधिकारियों के आवास में गृह रक्षक सेवारत हैं।