लाखों रुपए के जेवरात की चोरी
रांची. सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड स्थित रामायण अपार्टमेंट में रहने वाली कविता सिन्हा के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर ली। कविता ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। कविता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ दिन पहले काम से पटना गई थी। शनिवार को वापस लौटी तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। गार्ड से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। कविता ने पुलिस को कितने की जेवरात चोरी हुई है अभी नहीं बता पाई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।