पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीआर फॉर यू बांट रहा खुशियां

वीआर फॉर यू बांट रहा खुशियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता . रांची
हरमू में चल रहा वीआर फॉर यू बुजुर्गों का न सिर्फ मददगार बन गया है उनकी खुशियों को भी दोगुने कर रहा है। शनिवार को सेंटर में एक साथ 25 बुजुर्गों का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया।
इस मौके पर करीब 50 बुजुर्ग उपस्थित थे। सेंटर के को-ऑर्डिनेटर मनीष विनोद ने बताया कि सेंटर का प्रयास है कि ऐसे बुजुर्ग जो अपने आप में अकेला महसूस करते है उन्हें क्वालिटी टाइम बिताने की सुविधाएं उपलब्ध करा सकंे। उन्होंने बताया कि सेंटर में अबतक 320 बुजुर्ग सदस्य बन चुके हंै। बुजुर्गों के लिए रिक्रियेशन सेंटर खोला गया है। जहां वे लाइब्रेरी, इंडोर गेम, मूवी का आनंद ले सकते हंै। वहीं विभिन्न संस्थानों के सहयोग से उनके लिए कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। सेंटर में बुजुर्गों को हॉस्पिटल, पैथोलॉजी, ट्रैवल, ट्रांसपोर्ट, ड्राइवर, सिक्युरिटी एजेंसी, मेडिसिन सेंटर, टैक्स कंसल्टेंट, मेडिकल एजेंट जैसी सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। सदस्य बनने के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। जो देते हैं उसी से सेंटर का संचालन किया जाता है।