चंचल चटर्जी के साथ कभी नहीं पढ़ा : सजल
रांची. परिवहन सचिव सजल चक्रवर्ती ने शनिवार को कहा कि ट्रांसपोर्टर चंचल चटर्जी उनके दोस्त जरूर थे, लेकिन वे कभी साथ नहीं पढ़े। उनकी स्कूलिंग सेंट जेवियर्स, डोरंडा से हुई है। उनका कहना है कि चारा घोटाले से निलंबन मुक्त होने के करीब पांच साल बाद वे परिवहन सचिव बने। उससे पहले से ही चंचल चटर्जी रांची में स्थापित ट्रांसपोर्टर थे। परिवहन सचिव ने इससे इनकार किया कि चंचल चटर्जी ने ट्रांसपोर्टिंग के बिजनेस में जो भी कथित तरक्की की है, उसमें उन्होंने कोई मदद की।