पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस प्रशासन ने जनप्रतिनिधि एकादश को हराया

पुलिस प्रशासन ने जनप्रतिनिधि एकादश को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेड़ो - महादानी मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधि के बीच 20-20 कैनवास क्रिकेट मैच खेला गया। मैच का उद्घाटन प्रमुख अनिता मिंज ने किया। पुलिस प्रशासन की टीम ने जन प्रतिनिधि एकादश की टीम को हराया। इसमें 40 रनों से पुलिस प्रशासन की टीम विजयी रही। मैच में डीएसपी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, ईटकी थाना प्रभारी चंद्रमणि भारती, रमेश, शक्ति, मिथलेश, विकास, मुखिया राकेश भगत, मो जाहिद, सनिका उरांव, जतरू उरांव, नदीम आदि उपस्थित थे।