पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमपीडीआई ने कर्मियों को किया सम्मानित

सीएमपीडीआई ने कर्मियों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - सीएमपीडीआई को वर्ष 2012-13 के लिए 1.11 स्कोर के साथ उत्कृष्ट एमओयू रेटिंग मिला है। इसी आधार पर ‘‘स्पेशल प्राइज ऑन एमओयू’’ का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएमपीडीआई के सीएमडी एके देबनाथ ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान के वरीय प्रबंधक एके झा को इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ रॉक मेकेनिक्स के सदस्य के लिए नामित किया गया है। ध्वजा रोहण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तकनीक निदेशक डीके. घोष, पी एंडी तकनीक निदेशक आरके. चोपड़ा, सीआरडी तकनीक निदेशक एस.शरण, आरडीएंडटी तकनीक निदेशक वीके सिन्हा, जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।