- Hindi News
- पहले मैच में यूपी से हारा चैंपियन: फोटो संदीप नाग
पहले मैच में यूपी से हारा चैंपियन: फोटो संदीप नाग
खेल संवाददाता - रांची
एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर एचआईएल के दूसरे मुकाबले में रांची राइनोज और दिल्ली वेबराइडर्स के बीच सोमवार को जबर्दस्त मुकाबला हुआ। मैच खत्म होने से सात मिनट पहले रांची को पहला पेनॉल्टी कॉर्नर मिला, जिसे मिडफील्डर एश्ले जैक्सन ने गोल में तब्दील कर दिया। यही जीत का आधार बना। दोनों टीमों के बीच अंतिम मिनटों तक कड़ा मुकाबला चलता रहा। बीते सत्र की चैंपियन टीम राइनोज ने एक बार फिर दिल्ली वेबराइडर्स को 1-0 से हरा दिया। पहले मैच में यूपी विजाड्र्स के हाथों रविवार को २-३ से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
रांची राइनोज की टीम ने टॉस जीती। दिल्ली को तीन और रांची को दो बार पेनाल्टी कॉर्नर का मौका मिला। पहले क्वार्टर के सातवें मिनट में रांची राइनोज के स्मिथ ऑस्टिन ने शानदार मौका बनाया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके। तीसरे मिनट में मनदीप ने गोल करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं रहे। दिल्ली को पहले क्वार्टर खत्म होने से 40 सेकेंड पहले पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम के खिलाड़ी पेनॉल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सके। दूसरे क्वार्टर के 16वें मिनट में मनप्रीत ने दिल्ली के छह खिलाडिय़ों को चकमा देकर डी तक पहुंचे और बीरेंद्र लकड़ा को पास दिया, लेकिन वे गेंद को रोक न सके। 12वें मिनट में दिल्ली के गुरबाज सिंह गोल करने से चूक गए। एक मिनट बाद राइनोज के बीरेंद्र लकड़ा ने बॉल को गोल पोस्ट के बाहर हीट किया। राइनोज के गोलकीपर फ्र ांसिस्को कोटर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन शानदार बचाव करते हुए वेबराइडर्स को गोल करने से रोका।
आक्रामक दिखी रांची राइनोज की टीम
मैच शुरू होते ही रांची राइनोज के खिलाड़ी आक्रमक दिखे। यह आक्रामकता मैच के अंत तक दिखी। मैच के समाप्ति तक राइनोज के खिलाड़ी दिल्ली की टीम पर हावी रहे। लेकिन दिल्ली के मजबूत डिफेंस ने राइनोज के आक्रमण को कड़ी टक्कर दी। राइनोज के बैरी मिडल्टन ने अच्छे पास बनाए। वहीं मनदीप ने तीन और बीरेंद्र लकड़ा ने एक गोल मिस किया।
कड़े संघर्ष के बाद मिली जीत।
गोल करने के बाद खुशी व्यक्त करते रांची राइनोज के खिलाड़ी।
रांची का मैच अब चार को
रांची में अब चार फरवरी को रांची राइनोज का मुकाबला मुंबई मैजेशियन से होगा। जबकि लखनउ के होम ग्राउंड पर एक फरवरी को रांची राइनोज का मुकाबला यूपी विजाड्र्स से होगा। इसके पश्चात सात फरवरी को रांची में राइनोज का कलिंगा लांसर का मुकाबला होगा।
दर्शकों की कम दिखी भीड़
पहले दिन के मुकाबले में सोमवार को स्टेडियम में दर्शकों को भीड़ कम दिखी। स्टेडियम के वेस्ट स्टैंड में एक भी दर्शक नहीं था। पहले दिन रांची राइनोज का दर्शकों को भारी समर्थन मिल रहा था। मैच की शुरुआत रात आठ बजे हुई थी। 26 जनवरी को रांची राइनोज की टीम यूपी विजाड्र्स से हार गई थी।
पांच मिनट तक रूका खेल
मैच के दौरान तीसरे क्वार्टर के बाद खेल शुरू हुआ ही था कि अचानक बाएं कॉर्नर पर लगा फ्लड लाईट बंद हो गई। इस कारण पांच मिनट तक खेल बाधित रहा। इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि फ्लड लाईट में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण बंद हो गई।
यारियां फेम एवलिन शर्मा स्टेडियम में प्रदर्शन कर दर्शकों का किया मनोरंजन।
रांची राइनोज के मैच के दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार ।
कार्निवाल में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करती झारखंड की कलाकार।
एचआईएल - दूसरे मैच में मेजबान रांची राइनोज की टीम ने दिल्ली वेबराइडर्स को १-० से हराया, रंगारंग कार्यक्रम से हुआ था उद्घाटन, निकला कार्निवाल
रांची राइनोज ने दिल्ली वेबराइडर्स को हराया
एवलिन ने किया डांस
कुछ यूं बढ़ाया रांची राइनोज का हौसला
पारंपरिक नृत्य ने लुभाया