- Hindi News
- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए रांची जिले से चार शिक्षकों के नाम प्रस्तावित
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए रांची जिले से चार शिक्षकों के नाम प्रस्तावित
रांची - राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए रांची जिले से चार शिक्षकों के नाम माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को प्रस्तावित किए गए हैं।
शिक्षकों में संत अन्ना गल्र्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सोसन बाड़ा, बाल कृष्ण प्लस टू स्कूल के शिक्षक धरनीधर महतो, उच्च विद्यालय सोसई मांडर के शिक्षक सुनील कुमार और छोटानागपुर राज प्लस टू स्कूल के शिक्षक डॉ. देवेंद्रनाथ पाठक शामिल है। जिलास्तरीय चयन समिति की ओर से इनका नाम प्रस्तावित किया गया है। ये सभी शिक्षक हाई स्कूल के हैं। जबकि प्राइमरी स्कूल से किसी भी शिक्षक का नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रस्तावित नहीं किया गया है।