- Hindi News
- रागा फॉर नमो पुस्तक अर्जुन मुंडा को की भेंट
रागा फॉर नमो पुस्तक अर्जुन मुंडा को की भेंट
रांची - रागा फॉर नमो म्यूजिक ऑफ नेशनलिज्म पुस्तक सोमवार को लेखक विवेकानंद झा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भेंट की। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि पुस्तक में पूरे भारतीय परिवेश का अध्ययन करते हुए जो राष्ट्रीय विचार उभर कर आए हैं उसे उद्धृत किया गया है। पुस्तक में अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को भी रखा गया है। लेखक ने वर्तमान राजनीति में आए भ्रष्टाचार और पतन के बारे में भी लिखा है। मुंडा ने कहा कि पुस्तक में यह बताया गया है कि देश नरेंद्र मोदी को क्यों चाहता है। मौके पर पुस्तक के लेखक विवेकानंद झा ने कहा कि इस पुस्तक का विमोचन नरेंद्र मोदी ने किया था। वर्तमान में यह पुस्तक अंग्रेजी में उपलब्ध है।