पैसा जब्त करने वाले अधिकारी सम्मानित
रांची - राज्यसभा चुनाव ((वर्ष 2012)) के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग का पैसा जब्त करने वाले आयकर अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इन्हें 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में इन अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2012 में राज्यसभा चुनाव के दौरान इन अधिकारियों ने २.१४ करोड़ 88 हजार जब्त किए थे। इस कार्रवाई में विभाग के वीर बिरसा एक्का, अजीत कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, वीआर सोनभद्र, अमरेश कुमार तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, विजय कुमार, आरके चौबे, राकेश्वर दयाल, कुंदन पांडेय और हिमांशु कुमार मिश्रा शामिल थे।