पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड उपलब्ध

नवोदय प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड उपलब्ध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
आठ फरवरी को होनेवाली नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र बीईईओ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा के लिए रांची जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल में 497, मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में 531, बाल कृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय में 395, केबी बालिका उच्च विद्यालय में 302, गौरीदत्त मंडेलिया उच्च विद्यालय रातू रोड में 412, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय बरियातू में 469, एसएस डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय डोरंडा में 202, रामटहल चौधरी उच्च विद्यालय बूटी में 563, बालिका उच्च विद्यालय बुंडू में 235, संत जेवियर्स उच्च विद्यालय बुंडू में 720 और रमेश मुंडा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय बुंडू में 421 स्टूडेंट्स के लिए सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा खूंटी जिले में भी तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय खूंटी में 374, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में 326 और उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय खूंटी में कुल 337 स्टूडेंट्स के लिए केंद्र बना है।