एक्वा वल्र्ड में विजयी बच्चे सम्मानित
रांची। गणतंत्र दिवस की शाम एक्वा वल्र्ड, रांची में कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक परिधानों पर आधारित फैशन शो रहा। मॉडलों ने विभिन्न राज्यों में पहने जाने वाले परिधानों का रैंप पर कैटवॉक कर प्रदर्शन किया।इसके अतिरिक्त देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य कार्यक्रम दीपांजलि ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया गया। चित्रांकन, देशभक्ति गीत, डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इसमें दीपांजलि ग्रुप के विपुल नायक को शील्ड और इवेंट जोन को ट्रॉफी देकर प्रबंध निदेशक प्रतुल शाहदेव द्वारा सम्मानित किया गया। बंपर हाऊजी में मंटू को होम थियेटर मिला। मौके पर श्याम, निखिल, अरुण, धीरज, सुमित, संतोष, रिंकू आदि उपस्थित थे।
बेहतर करने वाले बच्चे
चित्रांकन में अभिषेक वर्मा, राज उरांव, प्रियदर्श, सायना। देशभक्ति गीत में रजनी राधिका, कुमकुम। फैंसी ड्रेस में रिदम, कुमकुम, श्रेयम, मयंक जबकि डांस में प्रियंका, अनुष्का, रौशन, रौनित राज, प्रिया, इश्मित को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में तिरंगा लेकर मंच पर परेड करते छोटे-छोटे बच्चे।
कार्यक्रम में कई बच्चे हुए पुरस्कृत