पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्घाटन मैच में रेलीगढ़ा जीता

उद्घाटन मैच में रेलीगढ़ा जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी - सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के तत्वाधान में सीसीएल अंतर ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के पुल बी का मैच रविवार को गिद्दी सी फुटबॉल मैदान में शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में रेलीगढ़ा पूर्वी पंचायत की टीम ने गिद्दी ख पंचायत की टीम को 6-0 से हराया। वहीं गिद्दी ग पंचायत ने गिद्दी क पंचायत को 5-0, डाड़ी पंचायत ने रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत को 2-0, रेलीगढ़ा पूर्वी पंचायत ने खपिया को 3-0 से पराजित किया। जबकि गिद्दी क व मिश्राइन मोढ़ा के बीच 1-1 की बराबरी पर रही। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन गिद्दी सी परियोजना पदाधिकारी एसवी मराठे ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर अरगड्डा महाप्रबंधक एसएस अहमद, एसओपी एनके श्रीवास्तव, मैनेजर कार्मिक वीके राठौर, गोपाल राम, सैनाथ गंझू, सतीष चौधरी, प्रदीप सिंह मौजूद थे।