आलमगीर व नाथवाणी ने खरीदा नामांकन पत्र
रांची - पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम और सांसद परिमल नाथवाणी समेत नौ लोगों ने राज्यसभा प्रत्याशी बनने के लिए सोमवार को नामांकन पत्र लिया। इससे पहले प्रेमचंद गुप्ता, एमएन अग्रवाल, सुनील गुप्ता के लिए नामांकन पत्र विधानसभा सचिवालय से लिया गया था। अब तक कुल मिलाकर 12 नामांकन पत्र लिए गए हैं। जिसमें चार नामांकन पत्र के लिए दस-दस हजार रुपए जमा किया गया है। शेष आठ नामांकन पत्र बगैर राशि जमा किए ही लिए गए हैं। राशि जमा कर नामांकन पत्र लेने वालों में आलमगीर आलम , प्रेमचंद गुप्ता, एमएन अग्रवाल और सुभाष कंसल हैं। कंसल के लिए ही सुनील गुप्ता ने नामांकन पत्र खरीदा था। सोमवार को नामांकन पत्र लेने वालों में पन्ना लाल महतो, जगन्नाथ पंडित, हसीना अंसारी, विनोद कुमार सिन्हा, जय नारायण चौकसे, दिनेश दबिश और दिनेश देवास शामिल हैं।