पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंजुमन कमेटी ने प्रशासन से मांगी पांच दिनों की मोहलत

अंजुमन कमेटी ने प्रशासन से मांगी पांच दिनों की मोहलत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन ने की ग्रामीणों के साथ बैठक, मंदिर निर्माण समिति के सदस्य नहीं हुए शामिल
रामगढ़ - एनएच 33 पर फोरलेन निर्माण में आ रही अड़चनों और सड़क पर बने मंदिर और मस्जिद को हटाने के लिए चल रहे विवाद को लेकर एसडीओ दिलेश्वर महतो ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें एनएचएआई के पदाधिकारी, अंजुमन कमेटी और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। हालांकि बैठक में मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने शिरकत नहीं की। बैठक में अंजुमन कमेटी के सदस्यों ने जिला प्रशासन से पांच दिनों की मोहलत मांगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की मौजूदगी में निर्णय लिया जाएगा।
प्रशासन ने मांगा स्थान : एसडीओ दिलेश्वर महतो ने अंजुमन कमेटी से एक स्थान का प्रस्ताव मांगा है। महतो ने बताया कि प्रस्ताव मिलने के बाद वहां मस्जिद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर एसडीओ दिलेश्वर महतो, एसडीपीओ अशोक कुमार, अपर समाहर्ता डिगेश्वर तिवारी, एलआरडीसी संजय कुमार, डीएसपी मुख्यालय मनजरूल होदा, सीओ ललन कुमार, एनएचआई के मनोज कुमार पांडेय, ग्रामीणों की ओर से नसीम अहमद कुरैशी, शहजादा खान, मजहूल हक, मो. कलामुद्दीन, मो. इलियुस कादरी, मो. मुमताज, मलाय कुमार दत्ता, राजेश नारनौलिया आदि मौजूद थे।
लोगों की सहमति से ही हटेगा मंदिर या मस्जिद : एसडीओ : रामगढ़ एसडीओ दिलेश्वर महतो ने कहा कि फोरलेन की सभी अड़चनों को दूर किया जाएगा। सड़क पर बने मंदिर और मस्जिद को ग्रामीणों की सहमति से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। अंजुमन कमेटी के निर्णय के बाद प्रशासन अगला कदम उठाएगा।