पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने की खुदकुशी यूडी मामला दर्ज

युवक ने की खुदकुशी यूडी मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - धुर्वा थाना क्षेत्र के मोंटेसरी मैदान के समीप रहने वाला युवक कुंवर शुभांकर ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शुभांकर की मां निशा कुजूर के बयान पर यूडी का मामला दर्ज किया गया है। निशा कुजूर ने बताया कि शुभांकर सुबह से घर में ही था। नाश्ता करने के बाद वह कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो घरवालों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। पर, दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि शुभांकर फांसी लगा चुका है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया।