- Hindi News
- हॉर्स ट्रेडिंग का पैसा जब्त करने वाले सम्मानित
हॉर्स ट्रेडिंग का पैसा जब्त करने वाले सम्मानित
रांची - राज्यसभा चुनाव ((वर्ष 2012)) के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग का पैसा जब्त करने वाले आयकर अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इन्हें 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में इन अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2012 में राज्यसभा चुनाव के दौरान इन अधिकारियों ने २.१४ करोड़ 88 हजार जब्त किए थे। इस कार्रवाई में विभाग के वीर बिरसा एक्का ((आयकर आयुक्त)), अजीत कुमार श्रीवास्तव ((अपर आयकर आयुक्त)), संजय कुमार ((संयुक्त आयकर आयुक्त)), वीआर सोनभद्र ((संयुक्त आयकर आयुक्त)), अमरेश कुमार तिवारी ((आयकर उपायुक्त)), आलोक श्रीवास्तव ((आयकर निरीक्षक)), विजय कुमार ((आयकर निरीक्षक)), आरके चौबे ((आयकर निरीक्षक)), राकेश्वर दयाल ((आयकर निरीक्षक)), कुंदन पांडेय ((आयकर निरीक्षक)) और हिमांशु कुमार मिश्रा ((आशुलिपिक)) शामिल थे।