पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ने गिनाई उपलब्धियां

सीएम ने गिनाई उपलब्धियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्र ध्वज फहराया, पैरेड की सलामी ली। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, अच्छी शिक्षा, उन्नत स्वास्थ्य, योजनाओं में पारदर्शिता, सूचना तकनीक का उपयोग और जनता से जुड़ाव के साथ लक्ष्य को ध्यान में रख कर काम कर रही है। उनका अंतिम प्रयास योजनाओं का लाभ उस व्यक्ति तक पहुंचाने का है, जिसके लिए योजना बनी है।
सूचना जनसंपर्क विभाग की झांकी को पहला स्थान : गणतंत्र दिवस पर मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को पहला स्थान प्राप्त हुआ। दूसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से यूआईडी और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा तीसरा पुरस्कार झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड को दिया गया गया। सूचना जनसंपर्क विभाग की झांकी शिकारीपाड़ा प्रखंड के मलूटी गांव की विषयवस्तु पर थी, जो 108 मंदिरों के गांव के रूप में प्रसिद्ध है।



परेड का निरीक्षण करते सीएम।

जवान को पुरस्कृत करते सीएम हेमंत सोरेन।

भास्कर संवाददाता - रांची

लोकतंत्र और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प। विकास के पथ पर बढ़ते कदमों का झिलमिल उत्साह। मोरहाबादी मैदान में निकाली गई झांकियों में सभ्यता, संस्कृति और विकास की झलक। राजधानी रांची में कुछ इसी मनोरम दृश्यों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। मौके पर देश के स्वतंत्रता समर में कुर्बान हुए शहीदों और राष्ट्र नेताओं को भी याद किया गया। सरकारी, अद्र्ध सरकारी संस्थाओं के अलावा सभी स्कूलों में झंडोत्तोलन किया गया। परेड की सलामी ली गई। कई जगहों पर निकली प्रभातफेरी में बच्चे देशभक्ति के जज्बे से लबरेज रहे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी प्रतिभाओं को पंख मिले।

शहीदों को नमन, तिरंगे को सलामी

मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा

परेड में टैंक देखने की होड़।

रांची विवि में वीसी ने किया झंडोत्तोलन

रांची यूनिवर्सिटी में वीसी डॉ. एलएन भगत ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर विवि अधिकारी और कर्मचारी थी। वीमेंस कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मंजु सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रांची कॉलेज में प्राचार्य डॉ.यूसी मेहता, मारवाड़ी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

डीआरएम ने दी तिरंगे को सलामी

रांची रेल मंडल कार्यालय में डीआरएम दीपक कश्यप ने झंडा फहराया। इस अवसर पर एडीआरएम, सीनियर डीएससी, सीएमएस, सीनियर पीआरडी, सीनियर डीटीएम, डीपीओ, एपीओ, सीनियर डीएमई व अन्य रेलवे के कर्मी उपस्थित थे। इसके अलावा सेंटर फॉर डेवलपमेंट व विकलांग समूह संगठन, झारखंड प्रदेश ऑटो चालक महासंघ, छोटानागपुर टैक्सी एवं टेपों चालक संघ और अन्य संगठनों ने भी शहर के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया।

पैरेड में सेना अव्वल

गणतंत्र दिवस पर आयोजित पैरेड में सेना की टुकड़ी अव्वल रही। इसका नेतृत्व नायक सुबेदार अशोक कुमार कर रहे थे। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आईटीबीपी एवं जैप-10 रहा। तीसरे स्थान पर फिर संयुक्त रूप से झारखंड जगुआर एवं एनसीसी ((बालिका)) की टुकड़ी रही।

बैंड में भी सेना अव्वल

बैंड पार्टी के प्रदर्शन में भी भारतीय सेना की बैंड पार्टी अव्वल रही। दूसरे स्थान पर जैप-10 ((महिला)) एवं तीसरे स्थान पर सीआरपीएफ की बैंड पार्टी रही।