विलय का कुम्हार महासभा ने किया विरोध
रांची - झारखंड कुम्हार महासभा के पदाधिकारियों ने महासभा का पिछले दिनों झारखंड प्रजापति ((कुम्हार)) महासंघ में हुए संगठन के विलय का विरोध किया है। महासभा के महामंत्री संजय प्रजापति, संरक्षक हेमंत प्रजापति, उपाध्यक्ष राजू प्रजापति, जिला महामंत्री प्रसाद महतो, मदन प्रजापति और गोपाल प्रजापति ने कहा कि महासभा के अध्यक्ष नीरज प्रजापति ने विलय से पूर्व न तो कार्यकारिणी की बैठक की और न ही इस बाबत कोई सहमति प्राप्त की। यह निर्णय एक तरफा लिया गया है। इस निर्णय का महासंघ विरोध करता है और घोषणा करता है कि महासभा का अस्तित्व अब भी बना हुआ है।