पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारी को जान से मारने की धमकी

क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारी को जान से मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारी को जान से मारने की धमकी
रांची - हिंदपीढ़ी क्षेत्र मे रहने वाले मो. सलीम को फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मो. सलीम ने हिंदपीढ़ी थाना में मामला दर्ज कराया है। मो. सलीम चार महीना पहले रांची आए हैं। वो जमशेदपुर में क्लेम डिपार्टमेंट में पदस्थापित थे।
 सलीम ने पुलिस को बताया कि जब से वो रांची आए हैं, उनके मोबाइल पर नंबर बदल बदल कर फोन आता है। सामने से गाली-गलौज किया जाता है और उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। कारण पूछने पर कुछ नहीं बताया जा रहा है। तीन बार उनके मोबाइल पर फोन आ चुका है। सलीम ने पुलिस को नंबर दे दिया है। पुलिस का कहना है कि नंबर का डिटेल निकालने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। धमकी देने के बाद मोबाइल बंद मिलता है। सलीम ने कई बार दोबारा फोन लगाने का प्रयास किया पर कभी ऑन नहीं मिलता है। सलीम ने पुलिस से जल्द कार्रवाई का आग्रह किया है।