- Hindi News
- स्कूल टीचर पर छेडख़ानी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
स्कूल टीचर पर छेडख़ानी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
रांची - ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के टीचर युवराज बिक्रम सिंह के खिलाफ सोमवार को जगन्नाथपुर थाने में एक छात्रा से छेडख़ानी का मामला दर्ज किया गया। वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के विकास नगर का रहने वाला है।पुलिस ने उसके घर गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की, लेकिन वह फरार था। जगन्नाथपुर पुलिस के अनुसार विक्रम सिंह छात्रा को स्टाफ रूम में बुलाकर छेडख़ानी करता था। कई दिनों से परेशानी झेल रही छात्रा ने तंग आकर घर वालों को सूचना दी।उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया।आरोपी विक्रम सिंह मूल रूप से लातेहार का रहने वाला है।