पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएफ एसो. ने मांगों को लेकर की बैठक

आरपीएफ एसो. ने मांगों को लेकर की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - ऑल इंडिया आरपीएफ एसोसिएशन के रांची डिवीजन की सोमवार को डिवीजनल एंड एक्जीक्यूटिव मीटिंग हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव एके सिंह ने की। इसमें एसोसिएशन ने एमएसीपी, वेकेंसी, पोजिशन प्रीवियस फंड का स्थानांतरण और ट्रेन स्कॉट के दौरान हो रही समस्या पर चर्चा की। दो दिवसीय बैठक के पहले दिन मांगों से संबंधित जानकारी सीनियर डीएससी को दी गई। मंगलवार को रांची रेल मंडल कार्यालय में इस मुद्दों पर पुन: चर्चा होगी। इसमें एसोसिएशन आगे की रणनीति बनाएगा। बैठक में वाइस प्रेसिडेंट एके गोराई, जी पांडे, कोषाध्यक्ष वीके रॉय, पीके सिंह, एमके शर्मा, टी पॉल, आरपीएफ जवान आदि शामिल थे।