- Hindi News
- हमारी उद्योग नीति सबसे अच्छी लेकिन फायदा नहीं : जेसिया
हमारी उद्योग नीति सबसे अच्छी लेकिन फायदा नहीं : जेसिया
भास्कर संवाददाता - रांची
औद्योगिक विकास देखना है तो गुजरात जैसे राज्यों को देखना होगा। पिछले कुछ वर्षों में जितना कई राज्यों ने तेजी से औद्योगिक विकास किया है।लेकिन, झारखंड इस मामले में पीछे ही रह गया। दरअसल उद्योग नीति झारखंड की सबसे बेहतर है, लेकिन उसका लाभ आज तक यहां के एक भी उद्यमी को नहीं मिल पाया है। गुजरात से लौटे उद्यमियों ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह कहा।
19 उद्यमियों का दल जेसिया (( झारखंड स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ))अध्यक्ष अरुण खेमका के नेतृत्व में एक सप्ताह के दौरे पर गुजरात गया था। कोकर स्थित उद्योग भवन में अरुण खेमका, रंजीत टिबड़ेवाल, चंद्रकांत रायपत और शरद पोद्दार ने गुजरात दौरे में कई औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण करने का अनुभव सोमवार को बताया। उनका कहना है कि औद्योगिक विकास समेत कई विभागों की मॉनीटरिंग खुद मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं और समय-समय पर रिपोर्ट भी लेते हैं।