पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएल : भोजपुरी दबंग ने वीर मराठा को हराया

सीसीएल : भोजपुरी दबंग ने वीर मराठा को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - रांची
सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग सीजन-4 के शुरुआती मैच में भोजपुरी सितारों की टीम भोजपुरी दबंग ने वीर मराठा को 79 रनों से हरा दिया। इस जीत से भोजपुरी दबंग ने रांची में पिछले साल वीर मराठी से मिली हार का बदला चुका लिया।
सीजन-4 के इस दिलचस्प मैच पर सी सी एल की सभी टीमो की नजरे टिकी थी। मुम्बई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के बीच भोजपुरी दबंग ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भोजपुरी दबंग के बल्लेबाज प्रवेश लाल यादव और उदय तिवारी ने धुआंधार शतकीय साझेदारी निभाते हुए निर्धारित 20 ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 230 रन का विशाल स्कोर तक पहुंचाया। जिसमें कप्तान मनोज तिवारी ने 16, अजय शर्मा ने 17 , प्रवेश लाल ने 77, उदय तिवारी ने नाबाद 93 रन और आदित्य ओझा ने नाबाद 17 रन बनाए। जवाब में वीर मराठा की टीम मात्र 151 रन ही बना सकी। मनोज तिवारी ने दो विकेट, विक्रांत ने दो विकेट और जय यादव ने तीन विकेट झटके। भोजपुरी दबंग के उदय तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।