सोसाइटी का नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर कल
रांची - नजर वेलफेयर सोसाइटी, हिंदपीढ़ी के सहयोग से झारखंड आई बैंक नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाएगा। 29 जनवरी की सुबह नौ बजे से मिल्ली सेंट्रल हॉल, हिंदपीढ़ी में शिविर लगेगा। शिविर का आयोजन सोसाइटी के संस्थापक दिवंगत पीके घोष की स्मृति में किया जाएगा। उद्घाटन शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव करेंगी। मरीजों की जांच डॉ. सुशांत सिन्हा, डॉ. डीएन सिंह और डॉ. विनीता सिन्हा करेंगी।