पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता से विकास संभव : डीसी

जागरूकता से विकास संभव : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - खूंटी
खूंटी डेवलपमेंट फोरम के तत्वावधान में सोमवार की शाम खूंटी क्लब में ट्रांसफॉर्मिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रशासन व आम जनता के बीच सीधा संवाद हुआ। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से उपायुक्त मुकेश कुमार,एसपी अनीश गुप्ता व एसडीएम राय महिमापत रे मुख्य रूप से शामिल हुए। बदलाव की ओर खूंटी नामक इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों समेत विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने खूंटी के विकास व सुरक्षा पर खुलकर सवाल किए। मौके पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान अकेले प्रशासन के पास नहीं है। उन्होंने इसके लिए सामाजिक जागरुकता पर बल देते हुए कहा कि समस्या का समाधान तभी संभव है जब आम लोग इसके प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि आप आगे आएंगे और प्रशासन को सहयोग करेंगे तो निश्चित रूप से समस्या का समाधान होगा। एसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि आप जब तक हमें सहयोग नहीं करेंगे तब तक अपराध नहीं रूक पाएगा। क्योंकि आप के पास कई जानकारियां रहने के बावजूद सूचनाएं नहीं देते हैं। इसके कारण पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में वक्त लगता है। मसलन कई बार हम उन तक नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा अपराधमुक्त समाज के लिए सभी को जागरूक होना होगा। तभी हम बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। मौके पर ओपी कश्यप, रामकृष्ण चौधरी, जुबेर अहमद, ज्योतिष भगत, स्नेहलता कंडूलना, मदन गंझू, व्यवसायी सुमित जायसवाल, किशोर गंझू, राजेश कुमार, आनंद कुमार, मुजफ्फर हुसैन आदि उपस्थित थे।