00गुरुजी जो कहेंगे, करूंगी : सविता महतो
जमशेदपुर/रांची - पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो ने कहा कि गुरुजी जो कहेंगे, करूंगी। मेरा परिवार उन्हें अभिभावक मानता रहा है। उन्हें सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे तक मालूम नहीं था कि झामुमो ने उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उन्हें राज्यसभा का टिकट देने की सूचना मिलने पर सविता की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बारे में कभी सोचा भी न था। राज्यसभा चुनाव के बारे में मुझे बहुत गहराई से मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरुजी और हेमंत भईया मिलने आए थे। ऐसा लगा कि पति के जाने के बाद किसी अभिभावक का सहारा है।