- Hindi News
- लकी नंबर सेवन और पेट्स के लिए हैं क्रेजी
लकी नंबर सेवन और पेट्स के लिए हैं क्रेजी
- रांची
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी धर्म के साथ-साथ ज्योतिष में भी यकीन करते हैं। उनका फेवरेट नंबर सात है। धोनी अपने वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर से लेकर टी-शर्ट और मोबाइल नंबर तक में सात का अंक जरूर रखते हैं। खास बात यह है कि उनका जन्मदिन भी सात जुलाई यानी सातवें दिन और सातवें महीने में आता है। जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ और खास बातें:
ञ्च पेट्स का शौक: धोनी खाली वक्त अपने पेट्स के साथ बिताते हैं। उनके पास तीन डॉगी हैं। इनके नाम सैम ((जर्मन शेफर्ड)), जारा ((अ ब्लैक लैब्राडोर)) और जोया ((वीम्रेनर)) हैं।
ञ्च किशोर कुमार के फैन: महेन्द्र सिंह धोनी को पुराने गाने सुनने का शौक है। किशोर कुमार के फैन धोनी को उनके पूरे गाने रटे हैं।
ञ्च करते रहे टिकट कलेक्टर की नौकरी : धोनी ने १९९८ में बिहार की ओर से अंडर-१९ में खेलना शुरू किया था। इसके बाद वे रणजी ट्रॉफी में भी खेले। साथ-साथ अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी भी करते रहे। वे २००१ से २००३ तक खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर बतौर टिकट कलेक्टर पदस्थ रहे।
रू.ह्य. स्रद्धशठ्ठद्ब
ह्यद्गष्ह्म्द्गह्ल शद्घ