- Hindi News
- प्राइमरी स्कूलों में लागू होगा सतत समग्र मूल्यांकन
प्राइमरी स्कूलों में लागू होगा सतत समग्र मूल्यांकन
भास्कर संवाददाता - रांची
जिले के 2400 प्राइमरी स्कूलों में अब अनिवार्य रूप से सतत समग्र मूल्यांकन ((सीसीई)) लागू होगा। शिक्षा विभाग ने बच्चों के निरंतर और गुणवत्तापूर्ण गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए सीसीई की निर्देशिका तैयार कर ली है। इसका लाभ करीब 2.75 लाख बच्चों को मिलेगा।
सीसीई के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रत्येक कक्षा में छात्रों का विषय व कौशल आधारित मूल्यांकन करने की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक बच्चे की कक्षावार उपस्थिति, शारीरिक स्वास्थ्य, शैक्षिक उपलब्धि, वैयक्तिक और सामाजिक गुणों का मूल्यांकन किया जाएगा। एक अप्रैल से नए सत्र में इसे सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा।
॥सीसीई को सभी स्कूलों में बेहतर तरीके से लागू करने के लिए नई निर्देशिका तैयार की गई है। इसे नए सत्र से स्कूलों में लागू किया जाएगा। इसके माध्यम से प्राइमरी स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगी।ञ्जञ्ज - जयंत मिश्र, डीएसई, रांची
नए सत्र से होगा लागू
सीसीई से टीचर्स और गार्जियन को भी होगा लाभ
सीसीई से बच्चों ही नहीं, शिक्षकों और अभिभावकों को भी लाभ होगा। मूल्यांकन के माध्यम से जहां बच्चे आदतों व गलतियों में सुधार करेंगे, वहीं शिक्षक मूल्यांकन के आधार पर बच्चों को फीडबैक व आवश्यक सुझाव देंगे। कमजोर, प्रतिभावान और अनियमित उपस्थिति वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए नई रणनीति ((शिक्षण प्रक्रिया, सामग्री में आवश्यक बदलाव आदि)) बना सकेंगे। इसके अलावा अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति से अवगत होंगे। बच्चों को स्कूल की गतिविधियां, समारोह, खेलकूद और शैक्षिक आयोजनों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सीखने में आ रही समस्या पर शिक्षक से बातचीत कर सहयोग करेंगे।
ञ्चशिक्षा विभाग ने तैयार किया प्रारूप, नए सत्र से होगा लागू