12 प्रधानाध्यापिकाओं को कारण बताओ नोटिस
रांची - जिला शिक्षा पदाधिकारी शिव चरण मरांडी ने सोमवार को बालिका मध्य विद्यालयों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की थी। इसमें सभी राजकीयकृत और अल्पसंख्यक मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापिकाओं को अनिवार्य रूप से बुलाया गया था। बैठक में 12 स्कूलों की प्राध्यापिकाएं नहीं शामिल हुई। इन सभी को डीईओ ने कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है। जिन प्रधानाध्यापिकाओं को नोटिस जारी किया गया है उनमें आदर्श कोनका म.वि, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रातू, बालिका मध्य विद्यालय ठाकुरगांव, मध्य विद्यालय उमेडंडा बुढ़मू, बालिका मध्य विद्यालय लापुंग, मध्य विद्यालय सिलवे नामकुम, मध्य विद्यालय बुंडू, राइन उर्दू मध्य विद्यालय रांची, संत मारिया मध्य विद्यालय दिघिया बेड़ो, संत जोसेफ बालिका मध्य विद्यालय चुटिया और संत जोसेफ बालिका मध्य विद्यालय सामलौंग शामिल है।