72 घंटे की उपवास प्रार्थना 29 से
रांची - नेशनल प्रेयर अलाएंस के तत्वावधान में 29 जनवरी को संध्या छह बजे से अमेजिंग लाइफ चर्च बहू बाजार चौक में 72 घंटे के प्रार्थना उपवास ((प्रेयर फास्टिंग))का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वर्ष 2014 में होने वाले चुनाव के प्रति आवाम में राजनीतिक चेतना और जागरूकता लाना। साथ ही लोगों को यह बताना कि वे चुनाव में अपने विवेक से ऐसे योग्य उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें, जो देश को सही नेतृत्व प्रदान कर सके। आयोजन समिति के संरक्षक सोलोमन जॉन और जबलून मुर्मू ने संयुक्त रुप से यह जानकारी दी। बताया कि प्रेयर फास्टिंग का यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों में होगा।