पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

आज से हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ - रांची रोड के वृंदावन अस्पताल में हुई तोडफ़ोड़ की घटना के विरोध में आईएमए मुखर हो गया है। सोमवार को आईएमए के अध्यक्ष के एन प्रसाद की अध्यक्षता में डॉक्टर की बैठक हुई। इसमें मंगलवार को सभी निजी नर्सिंग होम को सांकेतिक तौर पर बंद रखने का ऐलान किया गया। साथ ही सभी डॉक्टर सुभाष चौक पर धरना पर भी बैठेंगे। केएन प्रसाद ने बताया कि नर्सिंग होम में तोडफ़ोड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।