पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला एनसीपी का अनशन समाप्त

महिला एनसीपी का अनशन समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। अपर समाहर्ता वीरेंद्र सिंह द्वारा मांगों पर 30 दिन के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद दो दिनों से महिला एनसीपी नेत्रियों का आमरण अनशन 26 जनवरी को समाप्त हो गया। महिला एनसीपी अध्यक्ष प्रभा सिंह अपने महिला कार्यकर्ताओं के साथ 25 जनवरी से मोरहाबादी के महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन पर बैठी थीं। महिला एनसीपी ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से महुआ मांझी को हटाने और वरिष्ठ अनुभवी महिला को अध्यक्ष बनाए जाने, रांची की एक महिला को इज्जत और जान बचाने के क्रम में शहीद हुए की पत्नी को सरकारी नौकरी देने, 10 लाख मुआवजा देने, वीरता पुरस्कार देने, झारखंड में बलात्कार की शिकार हुईं महिलाओं को सरकारी नौकरी देने आदि मांगों को लेकर अनशन पर थीं।