- Hindi News
- स्कूलों में स्टूडेंट्स ने किया मार्च पास्ट
स्कूलों में स्टूडेंट्स ने किया मार्च पास्ट
रांची - डीपीएस में प्राचार्य जे मोहंती ने झंडोत्तोलन किया। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इससे पूर्व मार्च पास्ट किया।
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल : कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में निदेशक महेश बरेजा ने झंडोत्तोलन किया। प्राचार्य नीता पांडेय ने छात्रों को संबोधित किया।
लोयला कान्वेंट स्कूल : बूटी मोड़ स्थित स्कूल में छात्रों ने मार्च पास्ट किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
सृजन हेल्पलाइन : मंद बुद्धि बच्चों के स्कूल सृजन हेल्प के छात्रों के बीच कृष्ण प्रणामी संस्थान के सदस्यों ने झंडोत्तोलन किया। छात्रों के बीच फल, मिठाई और पठन सामग्री वितरित की गई।
केंद्रीय विद्यालय : एचईसी स्थित स्कूल में प्राचार्य रेणु उपाध्याय ने झंडो तोलन किया। छात्रों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
डीएवी नंदराज स्कूल : यहां डॉ. रामलाल गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर प्राचार्य गुरमीत कौर ने छात्रों को प्रेरणा प्रसंग सुनाए।
नेताजी एकेडमी : कांके स्थित स्कूल में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र साहू ने झंडोत्तोलन किया। छात्रों ने परेड पीटी, व देशभक्ति गीत पेश किए
अल्फा इंटरनेशनल स्कूल : चापूटोली कटहल मोड़ स्थित स्कूल में हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने झंडोत्तोलन किया। निदेशक एके झा भी उपस्थित रहे।
जस्ट किड्स प्ले स्कूल : यहां डायरेक्टर एसके मोर ने झंडोत्तोलन किया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
लाला लाजपत राय स्कूल : पुंदाग स्थित स्कूल में मुकुल तनेजा ने झंडोत्तोलन किया। प्राचार्य पीके ठाकुर ने छात्रों को संबोधित किया। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
एचएम पब्लिक स्कूल : चुटिया स्थित एचएम पब्लिक स्कूल में डॉ. वीसी महतो ने झंडोत्तोलन किया।
आरबी स्प्रिंग स्कूल : हेहल स्थित में निदेशक ऋषि आजातशत्रु नाथ शाहदेव ने झंडोत्तोलन किया।
आर्यंस गुरुकुल में प्रतियोगिता : आर्यंस गुरुकुल स्कूल, सिंहमोड़ में ं फैंसी ड्रेस में बच्चों ने क्रांतिकारी नेताओं का रूप धरा था। इसके अलावा कई कार्यक्रम हुए। फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में डॉ. एस कुमार ने बच्चों की जांच की। कार्यक्रम का संचालन प्रितेश चौहान ने किया।
आर्यंस गुरुकुल स्कूल सिंहमोड़ में गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता।