यौन शोषण के आरोप में एक गिरफ्तार
रांची - चुटिया थाना क्षेत्र के बहू बाजार के समीप एक पार्लर में काम करने वाली युवती ने संजीव कुमार पर आरोप लगाया कि उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन माह तक यौन शोषण किया गया। इस संबंध में युवती ने चुटिया थाने में मामला दर्ज कराया है। रांची पुलिस सोमवार को संजीव को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर रांची ले आई। संजीव जमशेदपुर के बिष्टुपुर का रहने वाला है। चुटिया पुलिस का कहना है कि संजीव का रांची और जमशेदपुर में ब्यूटी पार्लर है। युवती पहले बहू बाजार के पार्लर में काम करती थी। संजीव युवती को लेकर जमशेदपुर चला गया। वहां शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया। तीन माह के बाद युवती ने शादी की बात कही, तो उसने मना कर दिया। युवती ने उसे समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना।